फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद में बुखार से दो सगे भाई- बहनों की मौत

विज्ञापन
हाथरस : गांव नगला बनारसी में बुखार से मृत बच्चे का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद और सहपऊ क्षेत्र में जानलेवा बुखार कहर ढा रहा है। सिर्फ वायरल बुखार ही नहीं, डेंगू भी लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इससे क्षेत्र में लगातार लोगों की जान जा रही है। शनिवार को भी क्षेत्र के गांव नगला बनारसी में बुखार के फैल रहे प्रकोप के बीच दो सगे भाई-बहन की मौत बुखार से हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गांव नगला बनारसी निवासी चार वर्षीय मनीष पुत्र वीरी सिंह और आठ वर्षीय खुशी पुत्री वीरी सिंह दोनों सगे भाई बहन थे। वीरी सिंह के मुताबिक, उनकी बेटी खुशी को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। उसका उपचार आगरा के अस्पताल में पिछले तीन दिन से चल रहा था, जबकि बेटे मनीष को शनिवार की सुबह ही बुखार आया था। परिजन उसे भी आगरा उपचार के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

रामबाग पर पहुंचते ही मनीष की मौत हो गई तो वहीं अस्पताल में भर्ती खुशी ने बुखार से जंग लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया। दोनों मासूम बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी लोग शोक संवेदना जताने वीरी सिंह के आवास पर भी पहुंचे। इधर, गांव नगला बनारसी में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। यहां बड़े, बुजुर्ग, बच्चे सभी बुखार की चपेट में हैं। घर घर चारपाइयां बिछी हुई हैं। गांव में दो मौतों से बुखार रोगियों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

बहादुरपुर भूप में स्वास्थ्य टीम ने लगाया शिविर, बांटी दवा
सादाबाद। बुखार से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य महकमे की टीम लगातार गांव-गांव जाकर शिविर लगा रही हैं। टीम ने गांव बहादुरपुरभूप में शिविर लगाया, जिसमें 50 से अधिक लोगों का उपचार कर दवा बांटी गई। शिविर में चिकित्सक डॉ. प्रेमपाल ने बुखार से पीड़ित लोगों को दवा के साथ परामर्श भी दिया। उन्होंने कहा कि लोग कूलरों में पानी भरकर न रखें। ठंडा पानी न पीएं और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी या मच्छर मारक दवाओं का प्रयोग करें। अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें