फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार से में एक किशोरी और किशोर की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक किशोरी शीतल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुखार से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के साथ निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार पीड़ितों की भीड़ लगी रहती है। शनिवार की सुबह कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी राजकुमार उर्फ पप्पू की 16 वर्षीय की पुत्री की बुखार से मौत हो गई।
मृतका के पिता ने बताया कि चार दिन पूर्व उसकी बेटी गंगा स्नान करने और चामुंडा एवं कादिराबाद वाली माता के दर्शन करने गई थी। गंगा स्नान करने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। उसे अलीगढ़, हाथरस एवं कस्बे में कई डॉक्टरों को दिखाया गया। सभी ने उसकी हालत देखकर मना कर दिया। इसके बाद शनिवार की सुबह उसे इलाज के लिए आगरा ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, गांव सुल्तानपुर निवासी बंगाली बाबू के 17 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की भी बुखार से मौत हो गई। उसे चार दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले उसका इलाज कस्बा के एक निजी अस्पताल में हुआ था। तबियत बिगड़ने पर उसे आगरा ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय कि अमित परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी सभी बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का भी कुछ वर्ष पहले देहांत हो चुका है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ था। अमित की बहनें तो उसके शव को देखकर बार-बार बेहोश हो रहीं थीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में टीमें भेजकर दवा का वितरण किया जा रहा है। मृतक के परिवारों की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें