फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जन्माष्टमी पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर, कस्बा में मंदिरों में भव्य सजावट की जाती है। इससे बिजली सिस्टम पर लोड बढ़ता है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हाथरस में सोमवार को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की कोशिश है। इसको लेकर अधीनस्थों को भी निर्देश दे दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज की देहरी हाथरस के मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है। इस कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री ने भी जन्माष्टमी पर्व पर बेहतर बिजली आपूर्ति करने के लिए कहा है। इनको लेकर बिजली अफसरों ने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पर्व पर लोगों को बेहतर बिजली की आपूर्ति करें। रात में होने वाले फॉल्टों का तत्काल दूर किया जाए। विभागीय अधिकारी खुद बिजली आपूर्ति की मॉनिटरिंग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें