फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इलाज में लापरवाही से बच्ची की मौत की शिकायत के बाद निजी अस्पताल पर मारा छापा

विज्ञापन
हाथरस : अस्पताल के मेडिकल स्टोर को सील करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा रोड पर हतीसा के निकट स्थित मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल पर एसडीएम सदर विपिन शिवहरे ने रविवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा। यहां पर इलाज में लापरवाही के बाद हुई बच्ची की मौत के मामले की शिकायत मिलने पर अधिकारी पहुंचे तो अस्पताल में अप्रशिक्षित कर्मचारी मरीजों का उपचार करते हुए मिले। वहीं अस्पताल के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं मिला। मेडिकल स्टोर को सील करते हुए अस्पताल के कर्मचारियों व डॉक्टरों के संबंध में तीन दिन के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है।
सासनी क्षेत्र के गांव सुमिरत गढ़ी निवासी दिलीपकांत अपनी बेटी हितांशी को तबीयत खराब होने पर 27 अगस्त को मैक्स फोर्टो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां पर मिले एक अप्रशिक्षित कर्मचारी ने उसका इलाज यह कहते हुए शुरू किया कि उसके फेंफड़े खराब हो गए हैं। उपचार के बाद बच्ची की तबियत और बिगड़ने लगी। शनिवार की सुबह बच्ची को अस्पताल से ले जाने के लिए कर्मचारियों ने बोल दिया।
विज्ञापन

परिजन बच्ची को आगरा ले ही जा रहे थे कि उसकी रास्ते में मौत हो गई। इस पूरे मामले की शिकायत दिलीपकांत ने एसडीएम सदर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की, जिसके बाद रविवार की शाम को एसडीएम सदर व स्वास्थ्य विभाग टीम मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल पहुंची। यहां पर टीम को देख अस्पताल के कर्मचारी भागने लगे।
विज्ञापन

टीम को एक इंटरमीडिएट पास व्यक्ति अस्पताल में मरीजों को देखते हुए मिला। टीम ने बारीकी से जांच की तो अस्पताल का मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित होता हुआ पाया गया। टीम को अस्पताल का पंजीकरण तो मिला, लेकिन वहां पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी अप्रशिक्षित मिले। टीम द्वारा मेडिकल स्टोर को सील करते हुए अस्पताल में मरीजों के उपचार संबंधी सभी गतिविधियों पर रोक लगाते हुए तीन दिन का नोटिस दिया गया है, जिसमें अस्पताल के कर्मचारियों के अलावा अस्पताल संचालन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दे दिए गए हैं, अन्यथा की स्थिति में अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें