न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर दुर्घटनाओं को रोकने की कवायद शुरू हो गई है। बस स्टैंड के प्रवेश व मुख्य द्वार पर रोडवेज के अधिकारियों द्वारा जल्द स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को पत्र लिखा है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों रोडवेज बसस्टैंड पर एक बस असंतुलित होकर शराब के ठेके जा घुसी थी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दुकान में भी काफी नुकसान हुआ था। अगले दिन एक युवक अपने रिश्तेदार को बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए आया था। उसके पैर के ऊपर से बस का पहिया उतर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
लगातार हुईं घटनाओं से रोडवेज के अधिकारी भी चिंतित हो गए। रोडवेज बसस्टैंड के दोनों गेंटों पर नाला होने के कारण ढलना है। इसलिए दोनों गेटों पर स्पीड ब्रेकर बनाने का निर्णय लिया है। ताकि दुर्घनाओं पर अंकुश लग सके। रोडवेज की एआरएम शशी रानी का कहना है कि प्रवेश व निकास द्वार पर स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए आरएम को पत्र लिखा गया है। संवाद