फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दूसरी मंजिल पर बना शौचालय गिरा, अमीन सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के नगला अलगर्जी में रिकवरी के लिए अमीन के ऊपर छत पर बना शौचालय भरभरा कर गिर गया। शौचालय में मौजूद महिला भी मलबे के साथ नीचे आ गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। महिला व अमीन को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अमीन को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
कोतवाली सदर क्षेत्र की डिब्बा वाली गली में रहने वाले अमीन पंकज जैन बृहस्पतिवार को विभागीय काम से गांव नगला अलगर्जी में गए हुए थे। गांव में बकायेदारों से बकाया वसूली कर रहे थे। इसी दौरान एक घर की दूसरी मंजिल पर बने शौचालय में महिला शौच कर रही थी। इसी बीच छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व अमीन शौचालय के मलबे में दब गए। हादसे के बाद तमाम लोगों की भीड़ लग गई। महिला व अमीन को मलबे से बाहर निकाला गया। आनन फानन दोनों को उपचार के लिए ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना पर महिला व अमीन के परिजन जिला अस्पताल पहुुंच गए। दोनों को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें