न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के किला गेट पर मंगलवार को परशुराम सेवा भवन का भूमि पूजन और अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे किला गेट पर होगा। इसमें मुख्य रूप से जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज मौजूद रहेंगे। भूमि पूजन में चांदी की ईंट व चांदी की कन्नी के जरिए मंत्रोच्चारण के साथ शिला रखी जाएगी। इस दौरान महामंडलेश्वर का कई स्थानों पर स्वागत भी होगा। आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि स्वामी जी पहली बार हाथरस आ रहे हैं। शहर आगमन पर जगह-जगह उनका स्वागत होगा। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि किला गेट पर स्वामी जी एक घंटे का प्रवचन देंगे। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक शिलापूजन किया जाएगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वह मास्क लगाकर आएं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। इस मौके पर विप्र समाज के काफी लोग आएंगे। संवाद
151 विद्वानों की टीम करेगी मंत्रोच्चारण
हाथरस। शहर के किला गेट पर बनने पर परशुराम सेवा भवन के भूमि पूजन में 151 विद्वानों की टीम द्वारा मंत्रोच्चारण किया जाएगा। इसके अलावा मथुरा, गोवर्धन और बृज के संत भी शामिल होंगे। इसके अलावा एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण होगा। पूजा-अर्चना सीपू जी महाराज के सानिध्य में होगी। संवाद
10 हजार्र इंट मंगाई गईं, प्रत्येक विप्र रखेगा शिला
हाथरस। भूमि पूजन में जिलेभर से काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रत्येक विप्र भूमि पूजन में शिला रखेगा। इसके लिए लिए 10 हजार ईंट मंगाई गई है, ताकि भवन में प्रत्येक विप्र का श्रमदान हो। इसके अलावा किला गेट को भव्य तरीके से सजाया गया है। माइक के जरिए एनाउंस भी किया जा रहा है। लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। संवाद