फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज आजादी के जश्न में डूबेगा हाथरस

विज्ञापन
हाथरस : स्वतंत्रता दिवस के लिए एक दुकान पर झंडे खरीदने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले शनिवार को शहर के बाजार गुलजार रहे। रविवार को जिलेभर में उल्लास के साथ यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राजनीतिक संगठनों और समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम भी होंगे।
स्वतंत्रता दिवस का पर्व रविवार को (आज) मनाया जाएगा। शहर के रामलीला मैदान, घंटाघर और बैनीगंज सहित मुख्य बाजार तिरंगे झंडे, झंडियां, बैज आदि सामान से सजे रहे। लोगों ने इनकी जमकर खरीदारी की। सामाजिक और राजनीतिक संगठन सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस बार हालांकि जिले में कोरोना संक्रमण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद सभी कार्यक्रम कोरोना के नियमों का पालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस का उल्लास छाया हुआ है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजने के लिए तरह-तरह के पिक्चर मैसेज भी पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें