अब बिजली विभाग उपभोक्ताओं की समस्या को दूर करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन कर रहा है। शनिवार व रविवार की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सभी बिजली घरों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका निदान किया जाएगा।
जिले में 64 बिजलीघरों के जरिये करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाती है। अधिकांश उपभोक्ताओं के बिल में गड़बड़ी है या फिर किसी का मीटर फीड नहीं है। इसके अलावा तमाम समस्याओं से बिजली उपभोक्ता जूझ रहे हैं।
इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सबस्टेशनों पर शनिवार व शुक्रवार को समाधान दिवस का आयोजन होगा। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने लोगों से समाधान शिविर में पहुंचकर समस्याओं का निदान कराने की अपील की।