फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 20 तक मानव संपदा पोर्टल पर डेटा अपलोड न करने पर रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं का डेटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड करने के निर्देश शासन ने दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी जिले के बेसिक शिक्षा के एडेड विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने डेटा मानव संपदा पर अपलोड नहीं किया है। जिसे लेकर अब 20 फरवरी तक डेटा अपलोड न करने पर बीएसए ने पत्र जारी कर वेतन रोकने की बात कही है।
जिले भर के बेसिक शिक्षा विभाग के 20 एडेड विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों का डेटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी अभी तक डेटा ऑनलाइन नहीं किया गया है। बीएसए ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 20 फरवरी तक डेटा अपलोड करने का समय दिया है, अन्यथा की स्थिति में इन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी अभी तक इन विद्यालयों ने मानव संपदा पोर्टल पर डेटा अपलोड नहीं किया है। अब अगर 20 फरवरी तक डेटा अपलोड नहीं किया जाता है तो अग्रिम आदेशों तक वेतन पर रोक लगाई जाएगी, जिसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें