फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन चोर गिरफ्तार, सामान व नकदी भी बरामद

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सदर पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी तीनों अभियुक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक चोरी की वारदात का खुलासा किया है। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल व नकदी के अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया कटर भी मिला है।
जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर की रात शहर के बौहरे वाली देवी के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला काटकर चोर सामान व नकदी चुरा ले गए थे। इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दुकान स्वामी गोविंद हरी कौशिक निवासी वसुंधरा एन्कलेव हाथरस ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तभी से चोरी का खुलासा करने में लग गई थी। शनिवार को पुलिस ने सुदीप निवासी भीकमपुर फरुर्खाबाद, अरविंद निवासी कपूरा थाना चंदपा व भूपेंद्र निवासी मीतई थाना चंदपा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, 250 रुपये नकद व एक ग्रिंडर बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें