हाथरस : सीएमओ कार्यालय पर होता टीकाकरण। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार अभी जारी है। शनिवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस 64 हो गए हैं। कोरोना के बचाव के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान भी जारी है।
इस क्रम में 233 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। पहली डोज 4235 और दूसरी डोज 6226 लोगों ने लगवाई। कुल मिलाकर शनिवार को जिले के 10694 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। संवाद