फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : झोलाछाप डॉक्टरों के तीन क्लीनिक सील

विज्ञापन
क्लीनिकों पर छापेमारी करतीं एसडीएम अंजली गंगवार - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर और क्षेत्र में सोमवार को एसडीएम अंजली गंगवार ने एसीएमओ के साथ कई क्लीनिकों पर छापा मारा। अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाने पर मौके पर तीन क्लीनिकों को सील कर दिया गया। इससे झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा रहा। कई झोलाछाप चिकित्सक दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए।
एसडीएम अंजली गंगवार ने बताया कि जनपद में डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं, परंतु विभिन्न स्रोतों से यह शिकायतें भी प्राप्त हो रही है कि सादाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, पैथोलॉजी एवं झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जो कि कभी-कभी जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में डीएम के निर्देश पर सोमवार को सादाबाद में एसीएमओ के साथ संयुक्त रुप से अस्पतालों एवं क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में राया रोड स्थित एक क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नहीं था, क्लीनिक को एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा चलाया जा रहा था जो बिना किसी वैध डिग्री के मरीजों का उपचार कर रहा था।
विज्ञापन

इसलिए उक्त क्लीनिक को सील कर दिया गया है। सादाबाद में राया रोड पर स्थित दो और क्लीनिकों के निरीक्षण में भी कतिपय अनियमितताएं मिलने की वजह से दोनों को भी अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है और तीन दिन में अपना पक्ष अभिलेख सहित प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है। इनके अलावा अन्य कई अन्य क्लीनिकों का अफसरों द्वारा निरीक्षण कर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें