फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र घायल

विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में घायल छात्र। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों को बृहस्पतिवार की शाम को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन मौके पर पहुंच गए। तीनों को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया।
विज्ञापन

बिसावर चौकी क्षेत्र के गांव तसींगा निवासी लोकेश कुमार पुत्र विष्णु कुमार अपने दोस्त सचिन कुमार और धर्मेंद्र सिंह के साथ बृहस्पतिवार शाम को कटारा इंटर कॉलेज कुंजिलपुर (सादाबाद) से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर बाइक से गांव लौट रहे थे। सादाबाद-मथुरा रोड पर नया बाग पेट्रोल पंप के सामने गाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक बोलेरों गाड़ी में जा घुसी। तीनों छात्र घायल हो गए। लोकेश की हालत गंभीरथी । पीछे से परीक्षा देकर आ रहे अन्य छात्रों ने घायलों के परिजनों को को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें