फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विधायक प्रत्याशी के जीतने के बाद गांव से भगाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खोंडा निवासी जितेंद्र कुमार ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने विधायक प्रत्याशी के जीतने के बाद उसे गांव से भगा देने की धमकी दी। जितेंद्र कुमार ने तहरीर में कहा है कि विधानसभा चुनाव में उसका छोटा भाई अरविंद भाजपा प्रत्याशी का बूथ अभिकर्ता था।
10 मार्च को जैसे ही विधायक पद पर रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी की जीत की घोषणा हुई, वैसे ही नामजद युवक ने मोबाइल पर फोन कर उसे गांव से भगा देने की धमकी दी। उससे गाली-गलौज की गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दहशत की वजह से घर का दरवाजा बंद कर लिया। फोन करने के थोड़ी देर बाद ही किसी ने घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो इन लोगों ने उसे देख लेने एवं गांव से भगा देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर में आरोपी के मोबाइल नंबर का भी जिक्र किया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें