फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में आज शामिल होंगे 1627 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के दो डिग्री कॉलेजों में बने नोडल परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा होगी। इसमें जिले भर के 25 डिग्री कॉलेजों के 1627 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दोनों केंद्रों पर रविवार को अवकाश के दिन भी तैयारियां चलीं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए शहर के बागला डिग्री कॉलेज और सरस्वती डिग्री कॉलेज को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया है। इन दोनों केंद्रों पर जिलेभर के 25 कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 11 अक्तूबर से शुरू होकर परीक्षा पांच दिन तक चलेगी। बागला डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्रों पर 20 कॉलेजों के 1219 और सरस्वती डिग्री कॉलेज में पांच डिग्री कॉलेजों के 408 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बागला कॉलेजों को इन कॉलेजों का बनाया परीक्षा केंद्र
बागला डिग्री कॉलेज हाथरस, श्रीमती लौंगश्री देवी डिग्री कॉलेज नगला आल, श्रीकृष्ण योगीराज डिग्री कॉलेज जुलाहपुर सिकंदराराऊ, केजीएन पीजी कॉलेज मानिकपुर, श्रीमती भूदेवी खुशालीराम डिग्री कॉलेज हसायन, आरपी कन्या डिग्री कॉलेज बुढ़ाइच, अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज सासनी, श्री एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज मानिकपुर, श्री गुमानी सिंह डिग्री कॉलेज डाबर अगसौली, आरपीएम डिग्री कॉलेज कोटा रोड हाथरस, जगन्नाथ प्रसाद डिग्री कॉलेज कोटा, श्रीमती मिथलेश शर्मा डिग्री कॉलेज कोटा, एलसीकेडी डिग्री कॉलेज हाथरस, आनंदी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन सिकंदराराऊ, श्रीमती जलधारा देवी डिग्री कॉलेज हसायन, बौहरे प्रेम सिंह कॉलेज गढ़ी इच्छा सादाबाद, चौधरी गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज मानिकपुर, एसएसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मढ़ापिथू, बीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अगसौली।
सरस्वती डिग्री कॉलेज में इनका परीक्षा केंद्र
केआई इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन मानिकपुर, शाकुंतलम कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन सलेमपुर, माया इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग मेंडू रोड सोखना, मां गंगा कॉलेज ऑफ एजुकेशन हसायन रोड पुरदिलनगर, आरएआई टीचर ट्रेनिंग कॉलेज सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सोमवार को बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू होगी। रविवार को भी परीक्षा से संबंधित तैयारियां की गईं। हमारे कॉलेज में 20 कॉलेजों के परीक्षार्थी बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि सरस्वती डिग्री कॉलेज में पांच कॉलेजों के परीक्षार्थी बीएड की परीक्षा में शामिल होंगे।
-मेजर राजकमल दीक्षित, प्राचार्य बागला डिग्री कॉलेज हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें