फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मनमानी करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक के वेतन पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सादाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय करकौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मनामनी करने का आरोप लग रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के निरीक्षण में यह स्कूल चार-पांच दिन से बंद मिला है। विभागीय कार्य भी पूरे नहीं किए जा रहे हैं। यहां तैनात सहायक अध्यापक का भी यही हाल है। अब बीएसए ने इनके वेतन पर रोक लगाते हुए सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय करकौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में स्कूल बंद मिला। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि विद्यालय चार-पांच दिन से बंद है। यहां तैनात राजेंद्र प्रसाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक और अजयपाल सिंह सहायक अध्यापक विभागीय कार्यों में कोई रुचि नहीं लेते हैं। इनके द्वारा प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग व डीबीटी कार्य भी पूर्ण नहीं कराया गया है। एबीएसए द्वारा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद भी इन शिक्षकों के कार्य और व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शाहीन ने बताया कि बीईओ की संस्तुति के आधार पर इन दोनों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है। इसके अलावा दोनों शिक्षकों से सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण साक्ष्यों के साथ मांगा गया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें