फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विवाद के बाद घर से निकला युवक, तहसील के पास मिला शव

विज्ञापन
मृतक को देखती पुलिस। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात तहसील के निकट से एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नबीपुर निवासी राकेश के पुत्र राहुल के रूप में हुई है। वह काफी समय से नया बिजलीघर क्षेत्र में रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
दरअसल, शनिवार की रात लोगों को सासनी तहसील के निकट हाईवे किनारे एक शव दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काफी देर तक शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राहुल का शनिवार को घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद वह रात को घर से निकल आया था। देर रात उसका शव तहसील के निकट पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार राहुल नशे का आदी बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव के अनुसार मृतक युवक नशे किस्म का बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें