फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मानक के विपरीत संचालित स्वीमिंग पुल को किया सीज

विज्ञापन
हाथरस : स्वीमिंग पूल की जांच करते एसडीएम सदर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड के गांव सोखना में एक स्वीमिंग पूल पर शनिवार की दोपहर एसडीएम सदर विपिन शिवहरे ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान मानकों की अनदेखी कर स्वीमिंग पुल का संचालन होते हुए पाया गया। इस आधार एसडीएम सदर ने स्वीमिंग पुल को सीज कर दिया है।
सिकंदराराऊ रोड के गांव में एक स्वीमिंग पूल संचालित है। शनिवार को एसडीएम ने यहां छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान यहां स्वीमिंग पुल में लोग स्नान करते हुए मिले। संचालक से स्वीमिंग पुल संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि संचालक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। वहीं, पुल में लाइफ जैकेट व अन्य मानक अधूरे थे। मानकों की अनदेखी के आधार पर स्वीमिंग पुल को सीज कर दिया गया है। स्वीमिंग पुल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें