फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : क्षेत्र की उन्नति के लिए दी गईं बलभद्र महायज्ञ में आहुतियां

विज्ञापन
हाथरस : बलभद्र महायज्ञ में मंत्रोच्चारण करते आचार्य व शामिल भक्त। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
बृज के राजा बलभद्र जी महाराज को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं। नौ दिवसीय अनुष्ठान श्री बलभद्र महायज्ञ का आयोजन नगर व क्षेत्र के विकास और उन्नति के लिए हो रहा है। इसमें पहले दिन बलभद्र महायज्ञ में आहुतियां दी र्गइं।
विज्ञापन

यज्ञाचार्य पंडित उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि हाथरस को ब्रज का द्वार कहा जाता है। ब्रज के राजा हैं बलभद्र है। विकास अवरुद्ध हो तो राजा से गुहार लगाई जाती है। उन्होंने नगर की जनता से अपील की है कि चाहे किसी भी रूप में हो घर के किसी एक सदस्य की उपस्थिति अगर यज्ञ स्थल पर लगती है तो निश्चित ही उस घर-परिवार में संपन्नता और सौहार्द का वातावरण बनेगा। उन्होंने सभी से यज्ञ वेदी की परिक्रमा लगाने की अपील की।
मुख्य रूप से यज्ञाचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, विश्व हिंदू परिषद विभागाध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, बजरंग दल जिला संयोजक हर्षित गौड़, जिला सह संयोजक जितेश चौधरी, गौरव अग्रवाल, महासभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल , श्याम , सचिन अग्रवाल, गोपेश्वर चतुर्वेदी (मनु महाराज), रामकृष्ण शास्त्री, पुलकित वेदपाठी, माधव शास्त्री , प्रवीण चतुर्वेदी, नंदकिशोर मिश्र, नीरज मिश्र, पं.भोलानाथ, पं.दीपक, सभासद अशोक शर्मा, राजकुमार, संजय दीक्षित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें