फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुश्किल हुआ सफर, बाईपास से स्टैंड तक बसों का टोटा

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाईपास से लेकर बस स्टैंड तक बसों का टोटा है। यात्रियों को लोकल रूटों पर बसें नहीं मिल रही हैं। आगरा से अलीगढ़ जाने के लिए हर रोज यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
डिपो के अधिकारी अतिरिक्त फेरों के संचालन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 77 बसें हैं। जिसमें से चालीस बसें चुनाव में फोर्स को लेकर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

इस कारण डिपो में वर्तमान में दो दर्जन से अधिक बसें ही मार्ग पर दौड़ रही है। बीते दिनों आए जीएम विवेक माथुर ने कहा कि यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त फेरे लगवाए जाए।
जिससे लोड फैक्टर में भी इजाफा हो जाएगा, लेकिन डिपो के अधिकारी यात्रियों की परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण आगरा अलीगढ़ रूट पर यात्रियों को बसों के लिए काफी काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे डिपो के अफसर बेसुध बने हुए हैं।
- अलीगढ़ जा रहे हैं। काफी देर से बस न मिलने के कारण परेशानी हो रही है। पूछा गया तो बस चुनाव में गई है। यह कह दिया गया है। कुछ देर में आने वाली होगी। डिपो प्रशासन समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। - असरफ, यात्री।
विज्ञापन

- आगरा जाने के लिए बसें नहीं मिल रही है। जो बस आ रही है उसमें सवार होने के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। डिपो प्रशासन को यात्रियों की सुविधाओं के लिए इंतजाम करने चाहिए ताकि राहत मिले। - सोनू गोस्वामी, यात्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें