फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अग्निपथ योजना पर टिप्पणी वायरल होने से अफसरों में खलबली

विज्ञापन
हाथरस : व्हाट्सएप पर रेल रोकने की टिप्पणी करने वाले युवा के गांव पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप पर सेना भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ विवादित टिप्पणी वायरल होने से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वायरल हुई इस टिप्पणी में युवाओं से जलेसर रोड (मानिकपुर) रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर रेल रोकने की बात कही गई है।
पुलिस ने गांव मढ़ाका से इस ग्रुप के एडमिन को हिरासत में ले लिया और उसके बाद ग्रुप से जुड़े अन्य युवाओं को भी फोन करके बुलाना शुरू कर दिया। देर रात डीएम रमेश रंजन और एसपी विकास कुमार वैद्य भी जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। डीएम रमेश रंजन का कहना है कि अगर कोई भी शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को आई बारिश व आंधी के कारण बिजली ठप होने से जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर घुप अंधेरा था। सबसे पहले वहां एडीएम, सीडीओ साहित्यप्रकाश मिश्र, एसडीएम शिव सिंह व सीओ ब्रह्मानंद वहां पहुंचे। अधिकारियों ने फोन करके ग्राम प्रधानों को बैठक में बुलाया। जब अधिकांश वर्तमान एवं पूर्व प्रधान बैठक में आ गए तो जिस व्हाट्स एप ग्रुप पर यह टिप्पणी वायरल हुई थी, उससे जुड़े युवाओं के नाम मालूम कर प्रधानों के माध्यम उनको भी बुलवा लिया। समाचार लिखे जाने तक इन सभी युवाओं से पुलिस पूछताछ कर रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ट्रैक पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें