हाथरस : अग्निपथ योजना के विरोध में सासनी में एकत्रित युवाओं को समझाते कोतवाल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के विरोध में कस्बा सासनी में काफी युवा कस्बे के बच्चा पार्क में एकत्रित हो गए। जानकारी मिलते ही कोतवाली निरीक्षक सासनी भी काफी पुलिस बल के वहां पहुंच गए और समझा-बुझाकर इन युवकों को वापस भेज दिया। अग्निपथ योजना का कई जगहों पर विरोध हो रहा है।
कस्बा सासनी में भी इस योजना का विरोध करने के लिए काफी युवा शुक्रवार को कस्बे के बच्चा पार्क में एकत्रित हो गए। जानकारी पाकर कोतवाली निरीक्षक सासनी सतेंद्र सिंह राघव भी वहां पहुंच गए। इन युवाओं की मांग की थी कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया पूर्व की भांति ही रखी जाए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने इन युवाओं को समझाया कि इस समय धारा 144 लागू है। इस कारण चार से ज्यादा लोग एक जगह एकत्रित नहीं हो सकते। विरोध प्रदर्शन करने के लिए अधिकारियों से अनुमति लेकर आएं। समझाने-बुझाने पर युवा वहां से लौटे। संवाद