फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दुष्कर्म के विरोध में दूसरे दिन नहीं निकालने दिया जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ दो सगे भाइयों द्वारा दुष्कर्म करने की वारदात को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कस्बा पुरदिलनगर के लोगों ने जुलूस निकालकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की थी। शनिवार को भी फिर पुरदिलनगर में कस्बे में ही बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालने के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन कोतवाली पुलिस ने धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि दो दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर, भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कस्बे में पहुंचकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
बता दें 13 वर्षीय किशोरी से दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। शनिवार को पुलिस को जैसे ही जुलूस निकालने के बारे में जानकारी मिली कि लोग फिर जुलूस निकालने जा रहे हैं तो कोतवाल अशोक कुमार काफी पुलिस बल के साथ कस्बे में पहुंच गए। लोगों को समझाया कि धारा 144 लगी हुई है। बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकाला जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर कुछ लोगों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। कोतवाल अशोक कुमार ने कहा कि आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। किशोरी की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। आगामी दो दिन में और ज्यादा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरी कोशिश करेगी कि आरोपियों को सख्त सजा मिले। इधर, भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने भी कस्बे में पहुंचकर पीड़ित परिवार को इंसाफ और 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें