फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली अम्बरीष जी महाराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
महाराजा अम्बरीष की शोभायात्रा में शामिल पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का स्वागत करते आयोजक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

क्षत्रिय स्वर्णकार कुल शिरोमणी राजर्षि महाराज अम्बरीष की शोभायात्रा बुधवार को अखिल भरतीय क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा के तत्वावधान में शहर के लोहट बाजार स्थित गंगा महारानी मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा थे। शोभायात्रा का कई जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार कोठीवाल, जयंती अध्यक्ष विक्रमा वर्मा ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में अम्बरीष जी के स्वरूप रथ में सवार होकर चल रहे थे। काली मां बने कलाकार कलाबाजी प्रस्तुत कर रहे थे। अंत में एक बग्गी में महाराज का छवि चित्र सुशोभित था। शोभायात्रा कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला पर पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसके उपरांत एक सभा भी हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने की। मुकेश सोनी, किशन वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। सभा में वक्ताओं ने सामाजिक एकता एवं राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। सभी स्वागत राकेश वर्मा एवं रोहताश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

संचालन राजकुमार कोठीवाल ने किया। कार्यक्रम में नगराध्यक्ष किशन लाल वर्मा, राहुल माथुर, विनोद अजनवी, दिलीप वर्मा, लोकेंद्र सिंह, बंटू वर्मा, विशाल भारत एड, दीपक वर्मा, रामनरायन, सुमित शर्मा, निकेश बाबू, चंदना सिंह, जय सिंह, सुनील माथुर, हरिओम वर्मा, विजय माथुर, राधाबल्लभ माथुर, मनोज वर्मा आदि थे।

महाराजा अम्बरीष जी की शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें