फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष का बजट का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पढ़कर सुनाते एएमए व मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस। जिला पंचायत की एक अहम बैठक तमना गढ़ी स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर हुई। इसमें वर्ष 2022-23 का बजट पास हुआ। बैठक में कुछ सदस्यों ने अपने क्षेत्र में काम न होने का मुद्दा उठाया तो विपक्षी सदस्यों ने बैठक को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कुछ सदस्यों ने आगामी बोर्ड की बैठक को अन्य किसी बड़े हॉल में कराने की भी मांग की। मुख्य अधिकारी का कहना है कि पुरानी कार्ययोजना के अनुमोदन के साथ बहुमत से बजट का प्रस्ताव पारित हो गया है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने की। बैठक में अपर मुख्य मुख्य अधिकारी ने सबसे पहले एजेंडा प्रस्तुत किया।
इसमें 13 अक्टूबर 2021 को हुई बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, पुनरीक्षित आय-व्ययक वित्तीय वर्ष 2021-2022 व मूल आय व्ययक वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुमोदन पर विचार, चतुर्थ राज्य आयोग की अनुपूरक कार्ययोजना के अनुमोदन, पंचम राज्य वित्त आयोग की वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 की अनुपूरक कार्ययोजना के अनुमोदन, 15 वें केंद्रीय वित्त आयोग की वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 की अनुमोदन कार्ययोजना के अनुमोदन पर विचार हेतु प्रस्ताव पेश किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर वर्ष 2022-23 का बजट भी पेश किया गया। इसके बजट के हिसाब से वर्ष 2022-23 का मूल अनुमान 221057233.00 व महायोग 224904094.00 है। बजट पेश होते समय ही सदस्य गुड्डू चौधरी व अन्य विपक्षी सदस्यों ने इस बैठक को रद्द करने की मांग की। उनका कहना था कि पहले बजट का पूरा डाटा उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
साथ ही पिछली बैठक का पूरा कार्यवृत्त भी प्रस्तुत किया जाए। उसके बाद इस फिर यह बैठक की जाए। इसी दौरान कुछ सदस्यों ने यह मसला उठाया कि उनके क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हो रहा, जबकि वह इसे लेकर प्रस्ताव भी दे चुके हैं। प्रस्ताव पास होने की बात भी कही जा रही है।
इस पर जब अपर मुख्य अधिकारी ने यह कहा कि इन कामों के टेंडर हो चुके हैं तो सदस्यों ने यही कहा कि आखिर फिर देर कैसे हो रही है। जल्द वर्क आर्डर जारी हो जाएंगे। काफी सदस्यों ने जिला पंचायत के सभागार का मसला भी उठाया। उनका कहना था कि यह सभागार काफी छोटा है।
इस समय कोरोना महामारी फिर से तेजी से बढ़ रही है। इसलिए भविष्य में किसी और बड़े सभागार में बैठक कराई जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि चुनाव आचार संहिता जल्द ही लागू होने की उम्मीद है। इसलिए यह बैठक आयोजित की गई है।
उन्होंने सदस्यों से कहा कि सभी सदस्य जिला पंचायत को एक परिवार की तरह समझें। जल्द ही जिला पंचायत क्षेत्र में विकास व निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इनका जल्द शिलान्यास भी कराया जाएगा। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, सासनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर, सहपऊ ब्लॉक प्रमुख रामकिशन, जिला पंचायत गुड्डू चौधरी, प्रभा सिंह, रामेश्वर पहलवान, सूआ पहलवान, ईशान चौधरी, पिंकी, निहाल सिंहं दिवाकर, राजेश दिवाकर, आरती सिंह, राधा परमार, सोनू चौहान सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें