हाथरस: तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते रेलवे लाइन के ऊपर के पुल निर्माण के लिए आए गार्डर?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गार्डर रखने के काम की जल्द शुरुआत होगी। भोपाल से इस काम के लिए गार्डर आना शुरू हो गए हैं। इन गार्डर को जोड़ने के बाद टेस्टिंग का काम होगा। उसके बाद रेलवे क्रॉसिंग के निकट बने पिलरों पर गार्डरों को रखवाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहे पर बीते वर्ष ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। बीच में कोरोना काल के चलते पुल का निर्माण रफ्तार नहीं पकड़ सका। हालांकि सेतु निगम ने काफी हद तक निर्माण कार्य को पूरा कर दिया है।
कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे के ब्रिज डिपार्टमेंट ने काम को धीमा कर दिया। अब रेलवे द्वारा भोपाल से गार्डर भेजने शुरू कर दिए गए हैं। इन गार्डरों को आपस में जोड़ा जाएगा। जोड़ने के बाद टेस्टिंग का काम होगा। टेस्टिंग में हरी झंडी मिलने के बाद 57 मीटर के गार्डर को रखने का काम होगा।