हाथरस: सादाबाद में कोरोना संक्रमितों को एंबुलेंस में ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में फिर 16 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 20 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौटे हैं। शहर में रविकुंज आगरा रोड पर 41 वर्षीय युवक, गोविंदपुर सादाबाद में 55 वर्षीय व्यक्ति, सादाबाद के गांव तामसी में पांच, सादाबाद के गांव कुरसंडा में तीन लोग संक्रमित निकले हैं।
इनके अलावा सासनी के गांव शेखूपुर अजीत में 57 वर्षीय वृद्ध, सासनी के गांव रुदायन में 34 वर्षीय युवक, सहपऊ के मानिकपुर में एक लड़की व एक वृद्ध, सासनी के मोहल्ला जाटवान में 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से अब तक जिले में कोरोना से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 124 एक्टिव केस हैं।