फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पर्याप्त मजदूरी न मिलने पर श्रमिकों का फूटा गुस्सा, श्रम अधिकारी को सुनाई व्यथा

विज्ञापन
हाथरस : अपनी समस्याओं को लेकर श्रम विभाग के कार्यालय पर एकत्रित मजदूर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में हींग की फैक्टरी में कार्य करने वाले श्रमिकों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही है। सोमवार को यह श्रमिक शहर के बस स्टैंड स्थित श्रम विभाग के कार्यालय पहुंचे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को अपनी व्यथा सुनाई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने हींग फैक्टरी के प्रबंधक से वार्ता की। श्रमिकों ने फैक्टरी स्वामी पर कई आरोप लगाए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने जल्द से जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
शहर की एक हींग फैक्टरी में कार्यरत श्रमिक श्रम कार्यालय पहुंचे। इन श्रमिकों कि कहना था कि उनसे अधिक काम लिया जाता है और उस हिसाब से पैसे भी नहीं दिए जाते। नाइट शिफ्ट के दौरान खाना भी नहीं दिया जाता। आठ घंटे की ड्यूटी के 250 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में रोहित, अनमोल, कौशल, विकास, विष्णु, रामस्वरूप, यागेश, हेमंत, सुरजीत, कृष्णा, धर्मवीर, किशो लाला, आंसू, मंजीत, रोहित राज, दिवाकर, भूपेंद्र , कपिल, बृजकिशोर, पकंज, अकाश, पवन, बबलू, सुंदर, बंटी, हरपाल, सोनू, अमित, टीकम सिंह, राजेश, गोपाल आदि श्रमिक थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें