फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फोन पे के बहाने खाते से उड़ाए दस हजार, साइबर सेल ने कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फोन पे से रुपये डालने के नाम पर शातिर ने खाते से दस हजार रुपये पार कर दिए। मामले में साइबर सेल ने जांच शुरू की और पीड़ित के दस हजार रुपये वापस कराए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की रावत कॉलोनी निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र बाबूलाल के खाते से शातिर ने फोन पे के माध्यम से 10 हजार रुपये पार कर दिए। राघवेंद्र ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि ठगी करने वाले ने रिश्तेदार बनकर फोन पे से पैसे डालने की बात कहकर मोबाइल पर लिंक भेजा और खाते से दस हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की टीम की सक्रियता से 11 अगस्त को राघवेन्द्र के 10 हजार रुपये उसके खाते में वापस कराए। राघवेन्द्र ने खुशी का इजहार करते हुए साइबर सेल के कार्यालय पहुंचकर पुलिस को धन्यवाद कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें