फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गंगा में डूबने से किशोर की मौत, घर पर मचा कोहराम

विज्ञापन
हाथरस : गंगा में डूबकर मृत किशोर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के कंचन नगर से रविवार को गंगा स्थान को गया एक परिवार का किशोर गंगा में डूब गया। करीब ढाई घंटे बाद उसका शव गंगा से बाहर निकाला जा सका। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक के घर पर काफी भीड़ दिखी।
रविवार को कोतवाली सदर इलाके के कंचन नगर निवासी कुंदन लाल का परिवार राजघाट पर गंगा नहाने गया था। मोहल्ले से प्राइवेट बस से सभी लोग गए हुए थे। एक बाहर नहाने के बाद कुंदनलाल का 16 साल का बेटा नीरज अपने मोहल्ले के युवकों के साथ गंगा में नहाने के लिए फिर से कूद गया। इस दौरान वह गंगा में डूब गया। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर साथी युवकों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। यहां गोताखोरों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीरज के शव को गंगा से बाहर निकाला। शव बाहर आते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। इधर, इसकी जानकारी कंचन नगर के लोगों को हुई तो मोहल्ले में मातम छा गया। सभी किशोर का शव आने का इंतजार करने लगे। देरशाम को हाथरस किशोर का शव आया तो उसके घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और वहां कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें