फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सार्वजनिक रूप से ताजिया एवं अलम नहीं हो सकेंगे स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 के दृष्टिगत गृह मंत्रालय भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी एसओपी के अनुसार सामाजिक दूरी बनाए रखना व मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य है। किसी भी हाल में इन निर्देशों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। इसी के मद्देनजर मुहर्रम पर सार्वजनिक रूप से ताजिया एवं अलम स्थापित नहीं होंगे। उक्त बातें डीएम रमेश रंजन ने कही।
उन्होंने कहा कि ताजिया एवं अलम की स्थापना अपने-अपने घरों में किए जाने पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। संवेदनशील/सांप्रदायिक एवं कंटेनमेंट जोन में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट विपिन कुमार शिवहरे को तहसील हाथरस संपूर्ण क्षेत्र, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार यादव को नगर पालिका हाथरस, उप जिला मजिस्ट्रेट सादाबाद अंजली गंगवार को तहसील सादाबाद संपूर्ण क्षेत्र, उप जिला मजिस्ट्रेट सिकंदराराऊ मनोज कुमार सिंह को तहसील सिकंदराराऊ संपूर्ण क्षेत्र, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजेश कुमार को नगर पालिका सिकंदराराऊ व उप जिला मजिस्ट्रेट सासनी विजय कुमार शर्मा तहसील सासनी संपूर्ण क्षेत्र के लिए मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें