एमजी पॉलीटेक्निक मैदान में चुनाव को लेकर बैरिकेडिंग करते कर्मी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विधानसभा चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक शैला ए, प्रेक्षक सादाबाद बिजिन कृष्णा, प्रेक्षक सिकंदराराऊ शरत बी, जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एमजी पालीटेक्निक से पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष, वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा एवं पारदर्शिता को बनाए रखने हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को कंट्रोल रूम से संचालित कर स्थिति का जायजा लिया।
विधानसभावार पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे एवं वाहनों की पार्किंग के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया। पोलिंग पार्टियों के रवानगी हेतु विधानसभावार की गई तैयारियों की विस्तार पूर्वक जानकारी की। स्ट्रांग रूम तथा मतगणना कक्ष एवं प्रवेश तथा निकासी को पूर्ण रूप से कवर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे इस प्रकार से लगाए कि कोई भी क्षेत्र कैमरे की नजर से छूटना नहीं चाहिए। कार्मिकों के बैठने एवं प्रकाश व्यवस्था के उचित प्रबंध करने तथा वाटर प्रूफ टेंट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वाहनों की पार्किंग, मतदान केंद्रों पर कार्मिकों की खाने की व्यवस्था आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी की।