फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुनील गौतम बने श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
रामलीला समिति के चुनाव में अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुनील गौतम का स्वागत करते लोग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

श्रीरामलीला समिति का वार्षिक चुनाव बुधवार की शाम को श्रीराम मंदिर में हुआ। सर्वसम्मति से समाजसेवी सुनील गौतम को समिति का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और मिष्ठान का वितरण किया।
चुनाव के दौरान काफी संख्या में नगर के लोगों की मौजूदगी रही। पूर्व अध्यक्ष दिनेश त्यागी द्वारा पूर्व वर्ष का लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया गया। उसके बाद सर्वसम्मति से सुनील गौतम को रामलीला समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। सुनील गौतम ने कहा कि उन्हें भगवान श्रीराम की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वह इस महान कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। समिति के कार्यों और कार्यक्रमों को और अधिक भव्यता दी जाएगी। समिति अध्यक्ष सुनील गौतम का भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित पाराशर के आवास पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अमित पाराशर, अनिल पाराशर, प्रभात पचौरी, दिनेश त्यागी, जितेंद्र गौतम, अंकुश गौड़, प्रवीण गुप्ता, पवन ठाकुर, गुन्नु ठाकुर, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, महेश पाराशर, रज्जो पाराशर, रामकिशन वर्मा, कन्हैया वर्मा, अमित वर्मा, डॉ. यतेंद्र शर्मा, संजीव पाराशर, सतीश मेंबर, देवेंद्र गौतम, वैभव गौड़, विकास पाराशर, शालू गौड़, विनव चौधरी, मनीष गौतम, विशाल वाल्मीकि आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें