मोहल्ला जाटवान वार्ड एक में इंटरलांकिग सड़क के निर्माण में धांधली की सूचना पर पहुंचे सभासद।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
मोहल्ला जाटवान में ब्लैक लिस्टेट ठेकेदार से कराए जा निर्माण कार्य को वार्ड एक की सभासद बबीता देवी के पति अमरपाल सिंह ने अन्य सभासदों के साथ पहुंचकर रुकवा दिया। इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। सभासदों का कहना है कि ठेकेदार सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है।
दरअसल, नगर पंचायत के कार्यालय में तैनात एक लिपिक के द्वारा नगर पंचायत के विकास कार्य में धांधली व लापरवाही के कारण ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया गया था। इसी ठेकेदार से मोहल्ला जाटवान में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसका सभासद बबीता देवी के पति अमरपाल सिंह ने अन्य सभासद कुलदीप दिवाकर, श्याम कश्यप, मोरमुकुट कुशवाहा व पूर्व नामित सभासद सपा नेता सुमन यादव व पूर्व सभासद सुरेश यादव के साथ पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया।