फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज मुख्यमंत्री करेंगे एक प्रयोगशाला और 9 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले मेें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नई प्रयोगशाला का निर्माण कराया है। साथ ही जिले में 9 स्वास्थ्य उपकेंद्र भी स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयोगशाला व स्वास्थ्य उपकेंद्रों का रविवार को शाम चार बजे वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले में अभी तक कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की व्यवस्था नहीं थी। अन्य कई जांचों की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके लिए हाथरस अलीगढ़ या आगरा पर निर्भर था। इसी के मद्देनजर यहां बागला जिला अस्पताल परिसर में एक प्रयोगशाला का निर्माण कराया गया। इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इसमें आरटीपीसीआर की जांच भी होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अभी तक जिले में 194 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। जिले में अब 9 स्वास्थ्य उपकेंद्रों और स्थापित किए गए हैं। इनकी स्थापना मकसद भी जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना है। इस प्रयोगशाला और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शाम चार बजे वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयोगशाला में जहां आरटीपीसीआर सहित अन्य जांचें होंगी तो ग्रामीण इलाके में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं देने के लिए 9 स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए गए हैं। इनका रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें