न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बीएसए कार्यालय में तैनात स्टेनो के पद पर तैनात कर्मी बीएसए के लखनऊ संबद्ध किये जाने के बाद से लापता है। उसके पास विभाग की कुछ पत्रावली भी मौजूद है। इसे लेकर अब प्रभारी बीएसए ने 3 सदस्य कमेटी की देखरेख में स्टेनो के कमरे को सील कराया है।
तत्कालीन बीएसए मनोज कुमार मिश्रा पर शिक्षक संगठनों द्वारा उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। इसे लेकर शासन स्तर पर भी शिकायत की गई थी। बीएसए व कार्यालय के एक स्तनों के बीच संबंध होने को लेकर भी काफी चर्चा रही। शासन स्तर से हुई कार्रवाई के बाद तत्कालीन बीएसए को लखनऊ संबद्ध कर दिया गया। जिसके बाद से ही प्रेम शंकर मिश्रा स्टेनो सर्व शिक्षा अभियान छह फरवरी से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।
उनके पास विभाग की प्रमुख पत्रावली हैं। जिसे लेकर अब बीएसए ने समिति का गठन कर प्रेम शंकर मिश्रा के कमरे को सील कराया है। समिति में एबीएसए अखिलेश कुमार यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एसएन सिंह व वरिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार शामिल हैं।