फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चारों आरोपियों की फिर हुई कोर्ट में पेशी, अब एक अप्रैल को होगी सुनवाई

विज्ञापन
हाथरस कांड : बिटिया प्रकरण के चारों आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में शुक्रवार को फिर चारों आरोपियों की कोर्ट के समक्ष पेशी हुई। न्यायालय में सीओ सादाबाद के अलावा एक महिला कांस्टेबल और एक होमगार्ड की गवाही भी हुई। अब इस मामले में एक अप्रैल की तिथि सुनवाई के लिए नियत की गई है।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में शुक्रवार को फिर चारों अभियुक्तों संदीप, रवि, रामू और लवकुश को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अलीगढ़ जेल से यहां विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में लेकर आई। न्यायालय के बाहर सख्त सुरक्षा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ सादाबाद बह्म सिंह के अलावा महिला कांस्टेबल नेहा और होमगार्ड शिवकुमार की भी गवाही हुई। इस दौरान सीबीआई के अधिवक्ता, पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता भागीरथ सिंह सोलंकी भी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस इन चारों को वापस अलीगढ़ जेल ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें