फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Stampede: मुख्य आरोपी मधुकर और एक अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, तीसरा कल होगा पेश

Sat, 06 Jul 2024 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

5 जुलाई की देर शाम दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर से पुलिस ने पूछताछ की। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया। साथ में अन्य आरोपी संजू यादव को भी कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकीय परीक्षण के बाद देव प्रकाश मधुकर कोर्ट जाते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस हादसे में इनामी मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और अन्य गिरफ्तार आरोपी संजू यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीसरे गिरफ्तार आरोपी को बाद में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


हाथरस हादसे में गिरफ्तार मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और अन्य आरोपी संजू यादव का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में देव प्रकाश मधुकर व संजू यादव को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीसरे गिरफ्तार आरोपी राम प्रकाश शाक्य को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका, उसे कल 7 जुलाई को पेश किया जाएगा। 
5 जुलाई की देर शाम दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर से पुलिस ने पूछताछ की। आज उसे पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। मधुकर के मेडिकल परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले 2:00 बजे पुलिस मधुकर को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी, लेकिन मीडिया का भारी जमावड़ा होने के चलते कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। दोबारा 15 मिनट बाद पुलिस मुख्य आरोपी मधुकर को मेडिकल परीक्षण के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद देव प्रकाश मधुकर को कोर्ट भेज दिया गया। साथ में आरोपी संजू यादव को भी कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिकंदराराऊ के फुलरई-मुगलगढ़ी में 2 जुलाई को साकार हरि का सत्संग आयोजित किया गया। सत्संग के बाद वहां पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 100 से अधिक अनुयायियों की जान चली गई। इस आयोजन के लिए देव प्रकाश मधुकर ने अनुमति ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुख्य आरोपित बतौर मुकदमा दर्ज कराया। देव प्रकाश मधुकर परिवार सहित गायब हो गया। उस पर 25 हजार से बढ़ाते हुए एक लाख का इनाम रख दिया गया। पुलिस ने 5 जुलाई की देर शाम मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसके वकील का दावा था कि उसने आत्मसमर्पण किया है। साथ में अन्य राम प्रकाश शाक्य और संजू यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें