फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गूगल मीट में शामिल न होने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सहपऊ के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने 18 स्कूलों के नोडल शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन के अंदर जवाब न देने पर उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्रत्येक स्कूल में एक नोडल शिक्षक बनाया गया है। 30 जून को नोडल शिक्षकों के साथ गूगल मीट का आयोजन हुआ। इसके संबंध में व्हाट्स एप के माध्यम से नोडल शिक्षकों का सूचना भी दी गई। इसके बाद भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर, प्राथमिक विद्यालय सहपऊ, संविलियन विद्यालय नरायनपुर बाद, संविलियन विद्यालय नगला सुखराम, प्राथमिक विद्यालय मेवा, प्राथमिक विद्यालय बैनी, प्राथमिक विद्यालय नगला मैया, संविलियन विद्यालय लोधई, संविलियन विद्यालय जलेसर रोड, प्राथमिक विद्यालय हसनपुर बारू, प्राथमिक विद्यालय गढ़ी हुलासी, संविलियन विद्यालय गढ़ी चिंता, संविलियन विद्यालय दोहई, प्राथमिक विद्यालय ढकपुरा, संविलियन विद्यालय चंदवारा, प्राथमिक विद्यालय भूत नगरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूतनगरिया, प्राथमिक विद्यालय बामोर के नोडल शिक्षक ऑनलाइन बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घोर लापरवाही का द्योतक है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शुभम कुमार ने इन सभी स्कूलों के नोडल शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन के अंदर जवाब मांगा है, अन्यथा एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने की संस्तुति कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें