फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवती का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित गांव शेरपुर से खेमगढ़ी जाने वाले मार्ग पर बुधवार की सुबह एक युवती का कंकाल बरामद हुआ है। शव काफी पुराना प्रतीत होता है। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों का मांस गलने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
रास्ते से गुजरते वक्त ग्रामीणों को बदबू महसूस हुई। उन्होंने आसपास देखा तो मार्ग पर एक महिला का कंकाल नजर आया। कंकाल के ऊपर महिला के कपड़े थे। हालत देखकर लग रहा था कि कंकाल काफी पुराना है। चेहरे और शरीर के अधिकांश भाग का मांस गलकर गिर गया है। मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं और हत्या करके शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। खबर लिखने तक कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने इसे सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें