फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्ट्रांग रूम की निगरानी में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेशक कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जा रही है मगर खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। जिले में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद मतगणना से पूर्व स्ट्रांग रूम में रखी गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वीवीपैट की निगरानी में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मतदान के बाद अस्वस्थ होने पर उन्होंने जांच कराई तो उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल सेक्टर मजिस्ट्रेट ने खुद को स्ट्रांग रूम की ड्यूटी से मुक्त करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से गुहार लगाई है।
जिले में मतदान के दौरान कोरोना से बचाव के लिए हर कार्मिक को प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बूस्टर खुराक लगाई गई थी। वहीं आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर किट भी दी गई थी, ताकि कार्मिक कोरोना संक्रमण से बचे रहें। इसके बावजूद कई कार्मिकों की तबियत मतदान के बाद से खराब चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में मतदान में सेक्टर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की तबियत भी खराब हो गई। इन बीईओ को मतदान के बाद स्ट्रांग की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया था। तबियत खराब होने के बाद बीईओ ने खुद की कोरोना जांच कराई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें