फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सामूहिक नकल पकड़ने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित रामचंद्र सिंह महाविद्यालय कमालपुर पर बृहस्पतिवार को परीक्षा के समय सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सामूहिक नकल पकड़ ली। इससे बौखलाए लोगों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को महाविद्यालय के गेट पर ताला लगाकर बंधक बना लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अगली पाली की परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंकुर वर्मा ने फुटेज में सामूहिक नकल होती हुई देखी। इसके बाद महाविद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और दो अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए पूर्ति निरीक्षक यतीश गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी ड्यूटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में रामचंद्र सिंह महाविद्यालय में लगी है। बृहस्पतिवार की दोपहर को करीब 12 बजकर 50 मिनट पर जब वह महाविद्यालय में आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो पाया कि एक परीक्षार्थी कक्ष संख्या चार के सामने कक्ष में अपनी ओएमआर शीट भर रहा था। परीक्षा केंद्र पर बाहरी व्यक्ति भी मौजूद थे। एक ने पूछने पर खुद को पत्रकार बताया। वहां कॉलेज प्रबंधक रामबहादूर भी मौजूद थे। परीक्षार्थी आपस में सामूहिक नकल कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया और वीडियो फुटेज मांगे तो वहां मौजूद लोगों ने उनका विरोध किया और कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर उनको अंदर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इन लोगों ने इस दौरान उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की। परीक्षा की ओएमआर शीट अपने समक्ष सील कराकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रफाना रहमानी सहायक अध्यापिका हाईस्कूल अमौसी को सौंप दी। वह किसी तरह कॉलेज से बाहर निकलकर आए और एसडीएम अंकुर वर्मा को पूरी स्थित से अवगत कराया। तृतीय पाली में एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट के साथ दोबारा दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर पहुंचे। मौके पर प्रधानाचार्य केएल शर्मा एवं अन्य स्टाफ मिला। वीडियो फुटेज में कक्ष संख्या में बाहरी लोग मिले और सामूहिक नकल होती मिली। रिपोर्ट में इस पाली की परीक्षा निरस्त करने की संतुति की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें