फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सील की गई केमिकल फैक्टरी को बिना अनुमति किया चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा सील की गई फैक्टरी को संचालक ने बंदिश के बाद भी फिर से अवैध रूप से संचालित कर लिया। इस सिलसिले में अब फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
16 जुलाई को एसडीएम सासनी विजय कुमार शर्मा ने शिकायत के बाद गांव बिलखौरा व सहजपुरा के मध्य संचालित एक फैक्टरी शिवा केमिकल में घातक केमिकल व अन्य खामियां मिली थीं। इस फैक्टरी को सील कर दिया था। अब फिर से इस फैक्टरी का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में आवागमन के लिए एक दीवार भी गिरा दी गई। इतना ही नहीं वहां स्टॉक में हेरफेर भी कर दिया गया। शिकायत के बाद जब क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार ने इसकी जांच की तो यह खुलासा हुआ। अब एसडीएस सासनी ने इसे लेकर फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें