न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन के निर्देश के क्रम में जिले में 25 दिसंबर की रात से नाइट कर्फ्यू शुरू हो गया है। इस क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डीएम ने कहा है कि सभी तहसीलों में एसडीएम अपने क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू की निगरानी करेंगे। कर्फ्यू में होने वाली कार्रवाई की प्रशासन के स्तर से शासन को प्रतिदिन रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
वहीं प्रशासन की ओर से ओमिक्रॉन व कोविड संक्रमितों को लेकर भी डेटा प्रतिदिन शासन को भेजा जा रहा है। हालांकि जिले में अभी ओमिक्रॉन से कोई भी संक्रमित नहीं निकला है। जिला प्रशासन की ओर से शासन को जिले में संक्रमण को लेकर वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट भी भेजी जा रही है। संवाद