फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कृभको केंद्र पर खाद के लिए किसानों में धक्कामुक्की, हंगामा

विज्ञापन
राया रोड स्थित कृभको केंद्र पर खाद वितरण के दौरान लाइन में लगे लोगों से पुलिस कर्मियों की होती नो? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राया रोड स्थित कृभको केंद्र पर खाद के लिए लगातार तीसरे दिन भी किसानों की लंबी कतार लगी रहीं। खाद के लिए किसानों में जमकर धक्कामुक्की भी हुई। हंगामा होता देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण कराया।
चहेतों को खाद दिलवाने का आरोप लगाते हुए कई किसानों की पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हो गई। मुरसान रोड स्थित पीसीएफ के गोदाम पर भी खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगी रही। यहां भी पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

आलू और गेहूं की फसल तैयार करने के लिए किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं, जहां खाद मौजूद है, वहां किसानों की काफी संख्या में भीड़ पहुंच रही है। सुबह केंद्र के खुलने से पहले ही किसानों की भीड़ जुट रही है। राया रोड स्थित कृभको केंद्र बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही खुला, किसानों की भीड़ टूट पड़ी।
किसानों में धक्का मुक्की होने लगी। हालात खराब होते देख सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती पूर्वक किसानों की लाइन लगवाकर खाद का वितरण कराया। यहां मौजूद कई किसानों ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से खड़े हैं, लेकिन आज तक उन्हें खाद नहीं मिली है। उनका कहना है कि केंद्र संचालक व पुलिस कर्मी अपने चहेतों को खाद दिला रहे हैं, जिस वजह से उनका नंबर नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

कुछ किसानों ने बताया कि सुबह से खाद के लिए भूखे प्यासे लाइन में लगते हैं, लेकिन शाम तक नंबर ही नहीं पाता। ऐसे में कैसे फसलों की बुआई होगी। मुरसान रोड स्थित पीसीएफ केंद्र पर मौजूद कई किसानों ने आरोप लगाए कि खाद के दो कट्टे दिए जा रहे हैं, जबकि मैसेज तीन से चार कट्टों का पहुंच रहा है। हालांकि बाद में शिकायत पर किसानों की इस समस्या को दूर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें