फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सफाई कर्मी 21 को डीपीआरओ कार्यालय की करेंगे तालाबंदी

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों के निराकरण को लेकर सफाई कर्मियों ने डीएम के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये बिना वजह बोनस को रोके जाने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि 20 मार्च तक समस्याओं का निस्तारण न होने पर 21 मार्च को डीपीआरओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन के जरिये कहा कि 200 ग्रामीण सफाई कर्मचारी का बोनस बेवजह रोक दिया गया है। इस मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और तत्काल बोनस मुहैया कराया जाए। नो वर्क नो पे किए गए कर्मचारियों के स्पष्टीकरण साक्ष्यों के साथ देने पर भी आज तक वेतन आहरण नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित अवधि के वेतन पिछले दो वर्षों से लंबित पड़े हुए हैं। पिछले कई वर्षों से बकाया एरियर आज तक नहीं दिए गए। अंतिम बहाल सफाई कर्मियों को सवेतन बहाली की जाए। अवशेष कर्मियों का एसीपी का लाभ दिया जाए। मेडिकल क्लेमों का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें