फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गैरहाजिर मिले दो चिकित्सकों का वेतन रोका

विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी हसायन का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को चिह्नित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण कर अभियान की हकीकत को परखा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने शनिवार को पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान का जायजा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा मौर्य उपस्थित थीं। करीब 28 गर्भवती महिलाएं जांच के लिए यहां मिलीं। यहां एचआरपी की लाइन लिस्ट बनाने को निर्देशित किया गया। अनुपस्थित मिले दो डॉक्टरों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए। सभी गर्भवती माताओं के हीमोग्लोबिन व शुगर की जांच करने के निर्देश दिए। सीएचसी हसायन पर प्रभारी डॉ. विजय आनंद उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करीब 50 महिलाएं जांच के लिए पहुंची थीं। सभी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं की सूची बनाई गई थी। यहां बिजली व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए। सफाई में सुधार के लिए भी कहा गया। स्नेह हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और दवाएं वितरित की गईं। डॉ. माधवी शर्मा ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया और उनका डाटा सीएमओ दफ्तर को भेजा, जिससे आशा कार्यकर्ताओं के जरिये इनका ध्यान रखा जा सके और इनका प्रसव अस्पताल में ही सुरक्षित रूप से हो सके। यहां 27 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। पांच गर्भवती महिलाओं को एचआरपी (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) के लिए चिन्हित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें