फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आगरा-अलीगढ़ का किराया दो रुपये और हरिद्वार का पांच रुपये बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब रोडवेज बस में यात्रियों के लिए सफर महंगा हो गया है। बीते दिनों टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी होने के बाद यात्रियों को हरिद्वार रूट पर पांच रुपये व आगरा-अलीगढ़ रूट पर दो रुपये बढ़ा हुआ किराय अदा करना होगा। जिन मार्गों पर टोल टैक्स हैं, सिर्फ उन्हीं मार्गों पर किराये की दर में वृद्धि की गई है। इस कारण यात्रियों की जेब पर किराये का बोझ बढ़ गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। ये बसें आगरा, अलीगढ़, मथुरा बरेली आदि मार्गों के अलावा लंबे रूटों पर संचालित होती हैं। हर रोज हाथरस के रोडवेज बस स्टैंड से करीब पांच बसों का दिल्ली रूट पर संचालन होता है। दिल्ली रूट पर किराये में चार रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार रूट पर किराया पांच रुपये, बल्लभगढ़ रूट पर तीन रुपये बढ़ाया गया है। इसके अलावा अन्य मार्गों पर किराये की दरों में बढ़ोतरी की गई है। स्टेशन प्रभारी कालीचरण का कहना है कि जिन मार्गों पर टोल टैक्स हैं, उन मार्गों पर ही किराये की दरों में बढ़ोतरी की गई है। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर दो रुपये, दिल्ली मार्ग पर चार और हरिद्वार मार्ग पर किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें