फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस, सिकंदराराऊ में फिर लहराया भगवा परचम, सादाबाद में रालोद जीता

विज्ञापन
हाथरस : अंजुला माहौर व वीरेंद्र सिंह राना समर्थकों के साथ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश में जहां भाजपा पूर्व बहुमत मिला तो हाथरस जिले की तीन में से दोनो सीटें फिर से भाजपा जीतने में सफल रही। सादाबाद विधानसभा सीट पर पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा को जीत नहीं मिली। हाथरस सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी अंजुला सिंह माहौर जहां एक लाख से ज्यादा वोटों से जीती तो सिकंदराराऊ सीट को भी वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना जीतने में कामयाब रहे। सादाबाद सीट से भाजपा के उम्मीदवार व दिग्गज नेता रामवीर उपाध्याय हार गए। उन्हें रालोद के उम्मीदवार प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने परास्त कर दिया।
प्रदेश में जहां कमल खिला तो हाथरस में भी भाजपा अपनी दोनो सीटों पर परचम लहराने में कामयाब रही। हाथरस सदर सीट से भाजपा की अंजुला सिंह माहौर ने बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार काका को एक लाख से ज्यादा मतों से परास्त कर दिया। यहां सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी बृजमोहन राही तीसरे स्थान पर रहे। सिकंदराराऊ सीट पर कड़े मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार व विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने फिर से जीत हासिल की। उन्होंने डॉ. ललित बघेल को 8,108 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यहां बसपा प्रत्याशी अवधेश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार व वर्तमान विधायक, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय चुनाव हार गए। पिछली बार यह सीट उपाध्याय ने बसपा से चुनाव लड़कर जीती थी। इस बार वह भाजपा से उम्मीदवार थे, लेकिन रालोद-सपा गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने उन्हें 6,437 वोटों से शिकस्त दे दी। इस सीट पर बसपा के डॉ. अविन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें